Patients का विश्वास ही हमारी पहचान है।
हम हैं टीम गौरीनंदिनी आयुर्वेद।
गौरीनंदिनी आयुर्वेद पिछले 11 वर्षों से आयुर्वेद के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञों की टीम द्वारा लोगों का विश्वास अर्जित कर न केवल जयपुर बल्कि पूरे राजस्थान में अपनी अलग पहचान बना चुका है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में कालवाड़ रोड, करधनी में स्थित गौरीनंदिनी आयुर्वेद NABH से मान्यता प्राप्त 20-बेडेड हॉस्पिटल है, जहाँ आपको हमारी प्राचीनतम स्वास्थ्य पद्धति आयुर्वेद की संपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ एक ही छत के नीचे विशेषज्ञों की टीम द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं।
अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पंचकर्म थेरेपी रूम में आपको शास्त्रोक्त पंचकर्म (वमन, विरेचन, आस्थापन बस्ती, अनुवासन बस्ती, नस्य) एवं केरलीय पंचकर्म (नवराकीझी, एलाकीझी, शिरोधारा, अभ्यंगम, स्वेदनम, तक्रधारा, तेलधारा, कायसेक, रकतमोक्षण) की संपूर्ण सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं। वहीं बिना चीर-फाड़ के पाइल्स, फिशर, फिस्टुला का उपचार क्षारसूत्र विधि से किया जाता है।
योग प्रशिक्षण के माध्यम से स्वस्थ एवं रोगियों दोनों का उपचार किया जा रहा है। प्राकृतिक चिकित्सा की समस्त विधियों द्वारा बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन का कार्य हॉस्पिटल में किया जाता है।
सिरावेध द्वारा विभिन्न जटिल वात रोगों (जैसे कमर का दर्द, सायटिका का दर्द, घुटनों व कंधों का दर्द) का उपचार करना पीढ़ियों से हमारी विशेषता रही है।
हॉस्पिटल में OPD, IPD एवं डे-केयर की सुविधा उपलब्ध है। यदि आप हॉस्पिटल परिसर में रहकर उपचार करवाना चाहें तो अत्याधुनिक सुविधाओं एवं समस्त भौतिक संसाधनों से युक्त, सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित डीलक्स रूम, सेमी-डीलक्स रूम तथा जनरल वार्ड की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। IPD में रहने वाले रोगियों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स द्वारा रोग विशेष के अनुसार अलग डाइट तथा योग सत्र आयोजित किए जाते हैं, जिनसे न केवल रोगी बल्कि स्वस्थ व्यक्ति भी शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
24×7 विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं सेवारत नर्सिंग स्टाफ की सहायता से गौरीनंदिनी आयुर्वेद मनोनुकूल, स्वास्थ्यवर्धक एवं स्फूर्तिदायक वातावरण में आयुर्वेद की समग्र (holistic) पद्धति को देशभर में प्रचारित-प्रसारित करने हेतु कटिबद्ध है।
स्वास्थ्य संरक्षण एवं रोग उन्मूलन के इस महाप्रण में रत गौरीनंदिनी आयुर्वेद सदैव आपके सहयोग में तत्पर है —
क्योंकि आपका विश्वास ही हमारी पहचान है।
Frequently Asked Questions
Find answers to the most common questions below.
आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन पर आधारित है। यह प्राकृतिक उपचार, आहार, जीवनशैली और औषधियों से स्वास्थ्य बनाए रखने पर जोर देता है।
इस अस्पताल में आयुर्वेदिक परामर्श, पंचकर्म थेरेपी, हर्बल औषधि उपचार, मसाज थैरेपी, योग-ध्यान और डाइट-लाइफस्टाइल काउंसलिंग जैसे उपचार दिए जाते हैं। साथ ही मधुमेह, ब्लड प्रेशर आदि रोगों के लिए व्यक्तिगत आयुर्वेदिक इलाज भी किया जाता है।
हाँ, आयुर्वेदिक उपचार सामान्यतः सुरक्षित माने जाते हैं क्योंकि इनमें प्राकृतिक औषधियाँ और संतुलित विधियाँ उपयोग होती हैं। सही चिकित्सक की देखरेख और उचित मात्रा में लेने पर इनके दुष्प्रभाव बहुत कम होते हैं।
हाँ, हम पहले से अपॉइंटमेंट बुक करने की सलाह देते हैं ताकि आपको व्यक्तिगत परामर्श और सही उपचार योजना दी जा सके।
हाँ, आयुर्वेद गठिया, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, त्वचा रोग, मोटापा, माइग्रेन और पाचन समस्याओं जैसी पुरानी बीमारियों के प्रबंधन में प्रभावी है। हमारे चिकित्सक दीर्घकालिक उपचार और जीवनशैली सुधार पर विशेष ध्यान देते हैं।
बिल्कुल। आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं है बल्कि उन्हें रोकने पर भी जोर देता है। हम डिटॉक्स थेरेपी, इम्युनिटी बढ़ाने के कार्यक्रम, डाइट काउंसलिंग और लाइफस्टाइल मार्गदर्शन से सम्पूर्ण स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करते हैं।
